Hardoi News: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कांग्रेसियों ने की शुरुआत

जिला हरदोई (Hardoi) एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी (Ashish Kumar Singh Somvanshi) ने किया। राष्ट्रगान, वन्देमातरम, झण्डा गीत के साथ अपने गणतंत्र, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत भी सभी ब्लॉकों में की गई।
अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि, यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार अभियान है। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के आवाहन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के निर्देश पर हम 74वें गणतंत्र दिवस (Republic day) पर इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा, ब्लॉक व बूथ स्तर तक पदयात्रा आयोजित होंगी। शहर कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए रेलवे गंज में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी (Jameel Ahmed Ansari) के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर माननीय राहुल गाँधी जी (Rahul Gandhi) के सन्देश पत्रकों का वितरण किया।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी (Sadhu Singh Somvanshi) ने कहा कि, आज ही के दिन लागू हुए हमारे संविधान ने हमें बराबरी, न्याय, समता और नागरिक अधिकारों की गारंटी दी हैं। जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय (Netam Indian) ने कहा कि, न्याय, समानता, स्वतंत्रता, लोकतंत्र व आपसी भाईचारा जैसे मूल्य हमारे संविधान के बुनियादी सिद्धांत हैं। इन मूल्यों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है।
आपको बताए दे कि, इस अवसर पर जिला सचिव सत्यपाल वर्मा, रवींद्र मिश्रा, श्रीराम, विपिन श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश मिश्रा, सर्वेश कुशवाहा, कमल सिंह, अभिषेक कटियार, सुरेंद्र पाल सिंह, बृजेश कुमार, इस्लाम गाजी, मोरध्वज, नंदकिशोर, अम्बरीष कुमार, विमलेश राजपूत, रतीराम, अनिल कुमार, राजेश पाण्डेय, राम सागर, अनूप दीक्षित, महताब अहमद, रामलखन, मुन्नूलाल यादव, राम सागर,सदानंद वर्मा, अलखराम, राम शंकर, आदि साथी मौजूद रहे।